तू क्या जाने तेरी बेटी को
हर निवाला कमाना पड़ता है ..
कभी जिम्मेदारी
कभी चौकीदारी
पता नहीं कहाँ रह गई
सब होशियारी
खुद को मारकर
जीना पड़ता है
तू क्या जाने तेरी बेटी को
हर निवाला कमाना पड़ता है..
कभी ताने कभी कमियाँ
गुपचुप रोई न जाने
कितनों की परियाँ
अच्छे अंक, प्रशंसा, मीठे शब्द
अब एक धुंधला सच लगता है
तू क्या जाने तेरी बेटी को
हर निवाला कमाना पड़ता है..
कभी अपेक्षा कभी उपेक्षा
उत्तीर्ण न कर पाई कोई परीक्षा
कन्या रूपी दान असल में
एक अधूरा पात्र लगता है
तू क्या जाने तेरी बेटी को
हर निवाला कमाना पड़ता है..