साथ गणपति का

मूषक से ऐसे

मिल जाए बुद्धि

तर्क से जैसे

लक्ष्मी और उलूक

साथ में ऐसे

धन के साथ

विवेक हो जैसे

कार्तिक और मोर ऐसे

अहंकार का समर्पण हो जैसे

शिव का संग नंदी से ऐसे

महानता के साथ धैर्य हो जैसे

इन्द्र और ऐरावत

का संबंध ऐसे

शक्ति का उपयोग

रक्षा में हो जैसे

संयोग विचित्र लगते हैं वैसे

लेकिन देखो सार्थक हैं कैसे