किश्तें कई दिनों से थमी हैं

गाड़ी भी लगता है जमी है

बेटी का रिश्ता जमता नहीं

लड़का बिल्कुल पढ़ता नहीं

बाकि सब बढ़िया है..

परिवार में प्यार की कमी है

विवादों में फंसी मेरी ज़मीन है

चैन से खाना खा पाता नहीं

मुझको कुछ भी भाता नहीं

बाकि सब बढ़िया है

पूछा तो अलग जवाब नहीं है

जांचा तो सब का हाल वही है

सत्य कोई बताता नहीं

झूठ का कोई खाता नहीं..

सच में सब बढ़िया है..