वही ऑंखे आज थक गई
अपनों की राह तकते तकते
जिन नयनों ने देखे सपने
हज़ार मिलकर हॅंसते हॅंसते
कोई अज्ञात है कोई दूर है
कोई असक्षम तो
कोई मजबूर है
वजह तो ऐसे हज़ार
आए होंगे राह में
उनके भी चलते चलते
वही ऑंखें आज थक गई
अपनों की राह तकते तकते
जिन नयनों ने देखे सपने
हज़ार मिलकर हॅंसते हॅंसते..
किसी को राग है
किसी को द्वेष है
केवल फासले अब शेष हैं
नाराज़ तो ओ भी हुए होंगे
सुधारना करते करते..
वही ऑंखें आज थक गई
अपनों की राह तकते तकते
जिन नयनों ने देखे सपने
हज़ार मिलकर हॅंसते हॅंसते..