तोड़ फोड़ चीर फाड़ कर

मानव ने उन्नति के

बीज जब जब बोए

खुद को क्षीण होती देख

तब तब प्रकृति फूट फूट रोए..

नदी दरिया का रास्ता रोक

भूमि सड़क पुल बांध जब ढोए

सहनशीलता समाप्त होने पर

पृथ्वी थककर जब जब सोए

तब तब प्रकृति फूट फूट रोए..

फसलों पेड़ों को काट घर

बनाकर जब हम चैन से सोए

बिगड़ा चक्र हरियाली मेघ

वर्षा का.. और निसर्ग व्याकुल

होकर राह जब जब खोए...

तब तब प्रकृति फूट फूट रोए..

वनजीवन व जंगलों के

निजता और एकांतता को

जनजीवन ने जब यंत्र चिभोए

स्वयं को अस्थिर पाकर असहाय

जीव क्रुद्ध जब जब होए ..

तब तब प्रकृति फूट फूट रोए..