यदि जन्म से पहले और

मृत्यु के बाद क्या होता है

बता दो तो मान लेंगें

भगवान नहीं होता है..

यदि शिशु शावक गर्भ में क्या

सोचते हैं यह बता दो

तो मान लेंगेंं

भगवान नहीं होता है..

यदि रात दिन के चक्र को

बदलकर दिखा दो

तो मान लेंगेंं

भगवान नहीं होता है..

यदि हम सब समान हैं पर

जीवनशैली अलग क्यों है

बता दो तो मान लेंगेंं

भगवान नहीं होता है..

यदि प्रजातियों का क्रमचय

और संयोजन सूक्ष्मता से तुम

कर पाओ तो मान लेंगेंं

भगवान नहीं होता है..

यदि किसी के स्मरण में

थोड़े समय तक भी रह

पाओ तो मान लेंगेंं

भगवान नहीं होता है...