माना मैं नहीं तुम्हारे जीवन में

पर हर समय तुम मुझे सोचती हो

क्यों तुम्हें मिल नहीं पाया मैं

किस्मत को अपने कोसती हो..

लोग रिश्तेदार देते सुझाव ताने

सुनकर उन्हें अपने ऑंसू रोकती हो

कहाॅं गलत हूॅं क्या कमी है मुझमें

ऐसा मन ही मन बोलती हो..

दवा दुआ की होती बौछार तुम में..इस

समय कभी शांत कभी भड़कती हो

असीम खालीपन और दुख में भी

मेरे खातिर सब कुछ तुम सहती हो..

अधूरापन तो उनके जीवन में

जो छोड़े स्वार्थ के लिए अपने अंश को

शून्यता तो उनके जीवन में जो बच्चे

छोड़े आश्रम अपने वृद्ध माॅं बाप को..

मैं तो हूॅं ही नहीं अस्तित्व में

फिर भी मेरे कारण दुख भोगती हो

क्यों तुम्हें मिल नहीं पाया मैं

किस्मत को अपने कोसती हो...