क्या सभ्यता क्या समाज है
जानवरों को भी आए
अब हमसे लाज है ..
भूख प्यास लालच ने ऐसा तोड़ा
हेर फेर में प्रभु को भी न छोड़ा
भेड़ियों ने मानव से मुॅंह मोड़ा
कहा चीर फाड़ में
हमें भी पीछे छोड़ा
सिर पर पहने बेशर्मी का ताज है
घूमते रहते दो पैर वाले बाज़ हैं
क्या सभ्यता क्या समाज है
जानवरों को भी आए
अब हमसे लाज है..
ये तरक्की कहाॅं ले जा रही है
अपनों व मासूमों को खा रही है
शिक्षित अशिक्षित में
अंतर नहीं कुछ खास है
मानव बनता जा रहा
भावना रहित एक मांस है
बदनसीबी से ये हमारा आज है
फिर भी इंसान को
खुद पर नाज़ है
क्या सभ्यता क्या समाज है
जानवरों को भी आए
अब हमसे लाज है..