खुश्क हो गए
नदी और समंदर
फूलों और इत्रों ने
महकना छोड़ दिया..
पंछी अब चहचहाते नहीं
बादलों ने भी मुॅंह मोड़ लिया..
पेड़ पौधे जंगल सब खो गए
वाहनों और सड़कों की मार ने
पहाड़ों को भी तोड़ दिया ..
अब बारी है अंतरिक्ष की
सूरज चाॅंद की अन्य ग्रहों की
जिन तक पहुॅंचने के लिए
मनुष्य ने रास्ता खोज लिया...