मंज़िल तो मिल गई

पर खोज अभी जारी है

दौड़ना है आगे सभी को

चाहे नर है या नारी है

सद्गुणों को अनदेखा कर

वस्तुएं खरीदें जिनकी

कीमत अन्यों से भारी है

मंज़िल तो मिल गई

खोज अभी जारी है..

दौड़ना है आगे सभी को

चाहे नर है या नारी है..

विवाहित ढूंढें जीवनसाथी

नौकरी वाले देखें काम

जो पहले से प्यारी है

मंज़िल तो मिल गई

पर खोज अभी जारी है..

दौड़ना है आगे सभी को

चाहे नर है या नारी है..