काश ऐसा होता तो

शायद अच्छा होता ..

काश वैसा होता तो

संभवतः बुरा होता..

कल्पना और वास्तविकता में

ज़मीन और आसमान का

अंतर होता है..

विचारों से केवल

हम जुड़े रहते हैं..जबकि

यथार्थ समय स्थान व अन्य पात्रों

के प्रतिक्रिया पर निर्भर होता है ..

इसीलिए ख्याल अमुमन

सच्चाई से भिन्न होता है..