एक हाथ जो सराहे

एक हाथ जो थपथपाए

एक हाथ जो रोके

एक हाथ जो राह दिखाए...

एक हाथ जो थामे

एक हाथ जो समझाए

एक हाथ जो प्रोत्साहित करे

एक हाथ आशीर्वाद बन जाए ...

कितनी शक्ति कितनी ऊर्जा

है अपने अंदर ये हाथ समाए

मन बुद्धि शक्ति संयम सद्गुण

इसे अपना माध्यम बनाए..