बुरी आदतों से

शरीर के अंगों को और

बुरी बातों से खूबसूरत

संबंधों को खोते हैं हम ..

दिये हुए स्वस्थ शरीर व

रिश्तों को खोकर भगवान

के सामने रोतें हैं हम..

जल्दी क्या है कर लेंगे

ऐसा अमूमन सोचते हैं हम

पर ऊपरवाला देर क्यों

कर रहा है ऐसा

उसे कोसते हैं हम ..

परायों की गलतियाँ

देखने में व अपनों की

नज़रअंदाज करने में

कुशलता रखने वाले

धृतराष्ट्र होते हैं हम..

प्राप्त को भूलकर

छोड़कर खोकर तोड़कर

प्रातःसंध्या केवल रोते हैं...