शिक्षण अध्यापन

सेवा समर्पण

समाधान शासन

सम्भव नहीं गुरु के बिना

उन्नति प्रगति

ज्ञान जागृति

अच्छी संगति

सम्भव नहीं गुरु के बिना

प्रयास आत्मविश्वास

खुद से लड़ने का साहस

सम्भव नहीं गुरु के बिना

गहन अध्ययन

विषयों का चयन

आध्यात्मिक भ्रमण

सम्भव नहीं गुरु के बिना

गुरु काल है मित्र है

सखा है परिवार है

मानव यात्रा संपूर्ण

नहीं गुरु के बिना...