चलो एक बार खुद को
कटघरे में खड़ा करें..
क्या गलत किया कहाॅं
चूक हुई ज़रा पता करें..
शरीर का प्रतिबिम्ब तो
हर दिन दर्पण दिखाता है..
स्वभाव और व्यवहार को
सुधारने की थोड़ी खता करें..
अपने और दूसरों की
शिकायतें कमियाॅं नाराज़गी
सब को स्थितिपरक मान
स्वयं के दृष्टिकोण को अन्यथा करें..