एक कूकर एक कढ़ाई

पति से ज़्यादा इनके

संग मैंने ज़िन्दगी बिताई

विवाह के समय इसका

कहीं ज़िक्र न था

लगता है मंडप में

कहीं वक्र खड़ा था..

ढूंढती रह गई बर्तनों में

मुझे मेरी पढ़ाई ..

एक कूकर एक कढ़ाई..

रात से ही सुबह के लिए

तैयार हो कर बैठ जाती है

उबलने और तलने के लिए

मचल मचल जाती है

न देखूं उसकी तरफ तो

बजने लगे घर पर

मृदंग और शहनाई

एक कूकर एक कढ़ाई

पति से ज़्यादा इनके

संग मैंने ज़िन्दगी बिताई...