एक ही जल

इनके अंदर पर

तटिनी मीठी

और खारा समंदर

एक ही तल

भूमि के अंदर

कोई उपजाऊ तो

कोई रहे बंजर

एक ही पल

स्वप्न के अंदर

कुछ अच्छे और

कुछ हुए भयंकर

एक ही फल

वृक्ष के अंदर

कोई शुद्ध और

कोई हुए संकर

एक ही स्थल

मनुष्य के अंदर

कभी झेले दुख कभी

देखे खूबसूरत मंज़र

एक ही तरल

ब्रह्माण्ड के अंदर जो

कभी बनकर मिले राम और

कभी बनकर मिले शंकर..