ज़िन्दगी के टेढ़े मेढे़ राहों में
सीधा चलना एक चुनौती है
कितने भी भावुक होने पर
मन विचलित किए बिना
संयम रखना एक चुनौती है
जिम्मेदारियों से बचे बिना
उन्हें निभाना एक चुनौती है
विपरीत परिस्थितियों में भी
टूटे बिना खुद को मजबूत
रखना एक चुनौती है..
यश धन संपत्ति परे रख
मात्र इंसानियत के साथ
जीवन व्यतीत करना
एक चुनौती है...
चुनौतियों से भरे जीवन में
हर हाल में संतुलन बनाए
रखना एक चुनौती है...