भय और संकोच हैं घनिष्ठ मित्र
मानव चरित्र का बनाते ये रेखाचित्र
इनको पार कर मनुष्य के
कोई फैसले होते नहीं
सरल वस्तु को जटिल बनाने
का कोई अवसर ये छोड़ते नहीं
ज्ञानी अज्ञानी अवगुणी या पवित्र
सबके लिए इनका एक ही गणित
भय और संकोच हैं घनिष्ठ मित्र..
पूर्वाभास, कल्पना करना
प्रयत्न से पूर्व परिणाम निकालना
इसी डर में मनुष्य खो देते
खूबसूरत जीवन का इत्र
भय और संकोच हैं घनिष्ठ मित्र
मानव चरित्र का बनाते ये रेखाचित्र..