सुख और दु:ख की लिखें
कुछ ऐसी परिभाषा
सुख में संयम रहे और
दु:ख में जीवित रहे आशा...
देह का खत्म होना
दु:ख का अंत नहीं
मरने मारने की छूटे अभिलाषा
एक समान तो कुछ भी
नहीं जहान में
फिर क्यों लोभ ईर्ष्या निराशा..
संकल्प और विश्वास
से मजबूत बनें
दूर करें हताशा
व्यवधानों को करें पार
और सीमित रखें प्रत्याशा..