डर लगता है अनजान मोड़ से
न जाने क्या होगा उस ओर पे
फिर भी चले साहस करके एक दिन
क्योंकि थक गए थे पुरानी दौड़ से..
अब यह रास्ता भी चुनौती भरा था
मैं भी थोड़ा अकेला सुन खड़ा था
क्या सही क्या गलत है .. ऐसे
सवाल मन में कईं करोड़ थे.. जानें
क्यों लगता है डर अनजान मोड़ से
न जाने क्या होगा उस ओर पे..
क्या जान क्या अनजान यह
तो केवल मन का भ्रम है
डर को यदि जीत लें तो सब सम है
पहचान नहीं थी कोई जब
आए थे इस जहान में
और न जाने क्या हो और कौन
मिले उस जहान में..केवल
कायर करते पलायन होड़ से
न डरें चलने पर अनजान मोड़ में..