सामानों से भरे मकान
सदस्यों और मित्रों
से अनजान रह गए
अतिथि तो दूर की बात है
खुद के ही घर में माॅं बाप
मेहमान बनकर रह गए..
खाने वाले बस बस बोलते थे
पहले ..अब इतना बस क्या
परोसने वाले इंसान रह गए..
बाॅंटने के स्वभाव से वंचित
अब केवल जमा करके
रखने वाले अज्ञान रह गए..
जो अच्छा कह गए कर गए
उनके नामो निशान रह गए
बाकि संचित वस्तुऍं तो
मात्र झूठी शान रह गए...
सामानों से भरे मकान
सदस्यों और मित्रों से
अनजान रह गए...