वजह जो भी हो किसी
से भी नाराज़ न होना
ज़रूरी है विराम के बाद
फिर से आग़ाज़ का होना..
रफ़्तार बदलती रहती है
धड़कनें भी हमारी
परिस्थिति के अनुसार
तो स्वाभाविक है विचारों में
अन्यों के साथ अंतर का होना..
स्थिर कुछ भी नहीं
है इस दुनिया में..
कभी है पाना और
कभी है खोना.. इसीलिए
वजह जो भी हो किसी
से भी नाराज़ न होना..
ज़रूरी है विराम के बाद
फिर से आग़ाज़ का होना...