देखे थे कुछ ख्वाब
सहेजे भी थे हाथों से अपने
समय के साथ बिखरते
चले गए मेरे सारे सपने..
यह स्वप्न भी होता विचित्र है
मन में ही बनाता रहता चित्र है पर
प्राथमिकता रहती है सदा परखने
और पीछे रह जाते हैं सारे सपने..
स्वप्न संपूर्ण हो या न हो
यह तो बस में नहीं है अपने
निराश नहीं हताश नहीं
मन और नयन फिर निकले
लेकर कुछ नए सपने..