अब शीशों की तरह रिश्ते
और कांच के जैसी दोस्ती है
नाज़ुक इतने कि भय के कारण
मज़ाक व बातचीत भी कम होती है
त्योहार व पारिवारिक कार्यक्रमों में
कभी कभी मिल लिया करते हैं
इससे मालूम हो जाता है मामा कौन
चाची कौन.. कौन पोता पोती है..
अधिकतम समय बिताया जाता है
जो हमारे लिए काम करते हैं व जिनके
लिए हम काम करते हैं उनके साथ ..
मानो ये सखा संबंध ज्ञान की पोथी है
अब शीशों की तरह रिश्ते
और कांच के जैसी दोस्ती है...