गुलों को उनके रंग तुझी से मिलते हैं

चाँद, सूरज और सारे तारे तेरा ही सज्दा करते हैं


हैरत न होगी गर तू मुझे न मिले

हम जैसे तो कितने ही तुझपे मरते हैं


मगर अंदाज़ हैं हमारे औक़ात से बाहर के

की तुझे पाने का ख्वाब देखा करते हैं