ऐसे न तोड़ो मेरे जज्बातो को।। नाजुक फूल हूँ।। पत्ता पत्ता बिखर जाऊंगा।। कुछ तो समझो मेरे हालातो को।। कच्ची डोर हूँ।। एक झटके में टूट जाऊंगा।। वैसे तो बेसकीमती हूँ।। पर खरीदो अगर प्यार से।। तो सस्ते में ही बिक जाऊंगा।। तन्हाईयो में जीता हूँ। बस प्यार का भूखा हूँ। पुकारो तो एक बार।। उड़ कर चला आऊंगा।। प्यार से बना लो मुझे अपना।। मासूम हूँ बहुत।। सदा के लिए तेरा हो जाऊंगा।। परिंदा हूँ आसमानो का।। दिल का पिंजरा गर खोल।। हमेशा के लिए कैद हो जाऊंगा।। पतझड़ का मौसम हूँ।। कर दे तू बारिश।। तो बसंत हो जाऊंगा।। नापसन्द हूँ तुमको अगर।। बोल दो ज़रा।। पल भर में दूर चला जाऊंगा।। वफ़ा करके तो देखो।। एक वादे की खातिर।। यूँ ही जान लुटा जाऊंगा।। दिल में रखो सदा।। बाहर न निकालो।। मर जाऊंगा।। ~₹P