राज़ जो कुछ भी हो जता देता है ।
आईना सब कुछ ही बता देता है॥
जुल्म करते हैं वो पता उसको है।
वो खुदा है उनको सज़ा देता है॥
दोस्त मेरा है वो वफा करता है ।
पीठ पर ख़ंज़र भी चला देता है॥
चार पैसे पाने कॊ ये आदम अब।
आशियाना खुद का जला देता है॥
माँगना हक वाजिब नही शाहों से।
वो मुकदमा भी अब करा देता है॥
शोहरत दौलत का न पूछो साहब।
आज इंसा इंसा कॊ गिरा देता है॥
देव