मुल्क में कैसा ये दौर आ रहा है,
हाँथ में पत्थर और चेहरों पर नकाब आ रहा है,
जो बचाते हैं सरहदों पर आबरू देश की
उन्ही जवानो को पत्थरो से मारा जा रहा है,
जिनकी उम्र है हाँथो में किताब उठाने की
उन हाँथो में पत्थर और बारूद दिया जा रहा है,
ये कैसा खेल वादियों में खेला जा रहा है
जहाँ इंसान को हैवान बनाया जा रहा है,
है कौन जो अपनों में नफरतो का जहर भर रहा है
देखिये,जरा गौर से अपने वतन से मोहब्बत जा रहा है|
मुल्क में कैसा ये दौर आ रहा है
हाँथ में पत्थर और चेहरों पर नकाब आ रहा है||