कहती है राखी का उपहार मुझे चाहिए,

जो छीन लिया, भाई का प्यार मुझे चाहिए,

कब तलक संतोष की अग्नि मे जलती रहूं,

बांध सकू राखी वो त्योहार मुझे चाहिए।


सामने ही बैठा मेरा भाई मुझे चाहिए ,

खिलाए अपने हाथों से मिठाई मुझे चाहिए ,

कब तलक यूं डाक से भिजवाती रहूं राखिया,

इस दफा त्योहार पर कलाई मुझे चाहिए ।


आगे तेरे फर्ज के नाचीज़ मेरी चाह है ,

सच बता क्या तुझे मेरी तनिक भी परवाह है?

भाई के होते हुए ना बांध पाती डोर मैं,

ये वेदना कैसे सहूं , सुन दिल की हूं कमजोर मैं।


सुन बहन ये बेदना मुझको भी खाए जाती है,

बाहर तो हस देता हु भीतर रुलाए जाती है ,

बांधे कलाई डोर तू , क्या चाह नहीं मेरी है ?

कैसे कह रही मुझे परवाह नहीं तेरी है ?


जो फौजी तेरा भाई है , संतोष तुझे करना होगा ,

कुछ और समय के लिए तुझे दिल पर पत्थर धरना होगा,

अफसोस ना कर अगली बार मैं जब भी घर को आऊंगा ,

ये वादा मेरा तुझसे है पहले राखी बंधवाऊंगा।

~Ross