विधा - हाइकु
शीर्षक - "ध्यान"
(1)
करना ध्यान
खुद को पहचान
मिलेगा ज्ञान।
(2)
त्याग विकल्प
रहना निर्विकल्प
जीवन अल्प।
(3)
छोड़ लगाव
रखना समभाव
होगा प्रभाव।
(4)
हटेगी माया
नश्वर है ये काया
प्रभु की छाया।
(5)
खुलेगा पट
प्रेम होगा प्रकट
झट से झट।
*****
रचनाकार - *रूपेश श्रीवास्तव "काफ़िर"*
स्थान - *लखनऊ (उ०प्र०)*


