शीर्षक- चूड़ियां खनकेगी
विधा - हाइकू
दुलहनियां
सजी धजी संवरी
हुआ श्रृंगार।
चली बारात
नाचें गाएं बाराती
दुलहा साथ।
पड़ी भंवर
बनें जीवनसाथी
हुआ विवाह।
भीगी पलकें
हुई बेटी परायी
पीहर छूटा।
डोली उतरी
ससुराल चहका
घर महका।
घर आंगन
चूड़ियां खनकेगी
खुशियां आईं।
रचनाकार - रूपेश श्रीवास्तव 'काफ़िर'
स्थान - लखनऊ (उ०प्र०)

