दबी है जो खामोशियों के बीच
वो बात बहुत गहरी है
लफ़्ज़ों की कतार
ज़ुबान पर आकर ठहरी है
हालात हैं नाज़ुक और
सांसें बहुत गहरी हैं
दिल है भरा भरा सा और
नब्ज़ ठहरी ठहरी है
हसरतें हैं तमाम और
बेताबियां बहुत गहरी हैं
ज़िम्मेदारियां हैं बहुत मगर
ज़िंदगी की रफ़्तार ठहरी ठहरी है
✍️✍️
