मैंने भी बदल डाले अब
ज़िंदगी के सारे उसूल
आलोचना करने वालों
से रहती हूं कोसों दूर
लोगों को पहचानने में
अब करती नहीं हूं भूल
बेमतलब के रिश्तों से
अब रहती हूं कोसों दूर
छोड़ कर आगे बढ़ने में
अब करती नहीं विलंब
देती हूं हरदम साथ उनका
जो रहते हर हाल में संग
मैंने भी बदल डाले अब
ज़िंदगी के सारे उसूल
दिल के खिलाफ़ चलने के
अब ख़ुद को करती नहीं मज़बूर
✍️✍️
