कुछ अच्छे हैं तो कुछ ख़राब हैं

जिंदगी तेरे भी नखरे बेहिसाब हैं


कुछ ज़्यादा हैं तो कुछ कम हैं

ज़िंदगी तेरे अलग ही ढंग हैं


कुछ सरल हैं तो कुछ कठोर हैं

ज़िंदगी तेरे अजब ही तौर हैं


कुछ हल्के हैं तो कुछ भारी हैं

ज़िंदगी तेरे भी पैंतरे ज़ारी हैं


कुछ मीठे तो कुछ कड़वे हैं

ज़िंदगी तेरे भी अलग ही जलवे हैं

ज़िंदगी तेरे भी अलग ही जलवे हैं

✍️✍️