ज़िन्दगी को जीने का एक छोटा सा उसूल बनाएं
केवल पैसा ही नहीं ,थोड़ा सुकून भी कमाए
व्यर्थ शून्य के पीछे दौड़ने में जीवन मत गवाएं
गुरूर से भरे दरवाजों पर अपनी अर्जी ज़रूर लगाए
समय निकाल उनको बार बार खटखटाएं
संबंधों की खिड़की खोलने में देर ना लगाएं
मुलाकातों का खुला आसमान बनाएं
जहां तकलीफों और मुश्किलों को आज़ाद कर पाएं
भाव के भूखे रिश्तों को लगाव का भोग खिलाएं
दिलों में नज़दीकियां बढ़ा फासलों की रेखा मिटाएं
ज़िन्दगी को कुछ यूं हल्का बनाएं
ज़िन्दगी को कुछ यूं हल्का बनाएं
✍️✍️


