ठोकरें खा खाकर ही सही
मगर संभलते चलिए
गिर गिर कर ही सही
मगर उभरते चलिए
बिखर बिखर के ही सही
मगर निखरते चलिए
उजड़ उजड़ के ही सही
मगर संवरते चलिए
टूट टूट कर ही सही
मगर जुड़ते चलिए
ठहर ठहर कर ही सही
मगर बढ़ते चलिए
ज़िंदगी है नाम जिंदादिली का
हौसलों की डोर थामे हाथ में
मुश्किलों के आसमान में उड़ते चलिए
मुश्किलों के आसमान में उड़ते चलिए
✍️✍️


