ज़िंदगी का नाम ही
गड़बड़ घोटाला है
बोलना हो जहां
वहां सबके मुंह
पर ताला है
ज़िंदगी ख़ुद में ही
इक अजीब सा लफड़ा है
ख्वाहिशें हैं अधूरी
हकीकतों से झगड़ा है
ज़िंदगी का सचमुच
बेढंग सा रवैया है
बाप बड़ा ना भईया
यहां सबसे बड़ा रूपैया है
ज़िंदगी ख़ुद में ही
इक अजब तमाशा है
सुकून हैं कम
बेचैनियाँ बेतहाशा हैं
✍️✍️
