थोड़ी सा मीठा
थोड़ा सा कड़वा है
ज़िंदगी का अपना
अलग ही तजुर्बा है
थोड़ा सा हल्का
थोड़ा सा भारी है
ज़िंदगी जीने की
अलग ही तैयारी है
थोड़ा सा धीमा
थोड़ा सा तेज़ है
ज़िंदगी के अपने
अलग ही परहेज़ हैं
थोड़ा सा शांत
थोड़ा सा धारदार है
ज़िंदगी की अपनी
अलग ही रफ़्तार है
थोड़ा सा अपनापन
थोड़ा सा विवाद है
ज़िंदगी का अपना
अलग ही फ़साद है
ज़िंदगी का अपना
अलग ही फ़साद है
✍️✍️
