ज़िक्र भी क्या करना उन बातों का
जो सुनी तो गईं कई दफा,,
मगर कभी समझी न गईं

तर्क ही क्या करना उन लोगों से
जो रहे तो संग,,
मगर कभी साथ न हुए

परेशान क्या होना उन इल्ज़ामों से
जो महज़ बोले तो गए,,
मगर तौले नहीं गए

इत्तिफ़ाक़ क्या रखना उन जज़्बातों से
जो अंकुरित तो हुए,,
मगर कभी पनप न सके

वास्ता क्या रखना उन रिश्तों से
जिन्हें चाहिए तो सबकुछ ,,
मगर कभी देना न सीख पाए!!
✍️✍️