जो भी कीजिए
जी भर कर कीजिए
नफ़रत भी कीजिए तो
ज़रा शिद्दत से कीजिए
समझौतों का घोल
ज़रा घूंट घूंट पीजिए
गुनाह भी कीजिए तो
ज़रा नज़ाकत से कीजिए
बेबसी को यूं ना अपने
पहलू में पनाह दीजिए
हसरतों को भी ज़रा
सांस लेने की मोहलत दीजिए
कटती नहीं ज़िंदगी
यूं हदों में रह रह कर
ख़ुद को ज़रा आज़ादी की
हवा भी दीजिए
ख़ुद को ज़रा आज़ादी की
हवा भी दीजिए
✍️✍️
