हँसते तो हर रोज़ हैं

मगर मुस्कुराए हुए

इक ज़माना बीत गया


जागते तो हर रोज़ हैं

मगर सोए हुए

इक ज़माना बीत गया


बोलते तो हर रोज़ हैं

मगर दिल खोले हुए

इक ज़माना बीत गया


चलते तो हर रोज़ हैं

मगर ठहरे हुए

इक ज़माना बीत गया


सांस लेते तो हर रोज़ हैं

मगर गुज़रे हुए हमें

इक ज़माना बीत गया

✍️✍️