शिकायतें जो हो ना सकी बयाँ
वो आज भी अंदर रिस्ती हैं
टूटे हुए ख्वाबों की किरिच
आज भी बेहद चुभती है
भावनाएं जो पहुंच ना सकी होंठों तक
वो आज भी दिल की
चारदीवारियों में सिसकती हैं
खामोशियों की ज़ंजीरों में क़ैद इच्छाएं
आज भी मुक़म्मल होने को तरसती हैं
वेदनाएं जिनको मिल ना सकी सहानुभूति
वो आज भी तवज्जो को तरसती हैं
ज़हन में गिरफ़्त आज़ादियाँ
खुली परवाज़ की ओर ताकती हैं
✍️✍️
किरिच(कांच का टुकड़ा)
