ये कैसा है दौर

इस दौर की तहज़ीब कैसी है

चेहरे पर मासूमियत

मुंह में ज़ुबान शमशीर जैसी है


ये कैसा है दौर

इस दौर की तहरीर कैसी है

सादगी का है भेस और

नीयत चील जैसी है


ये कैसा है दौर

इस दौर की तरक़ीब कैसी है

सामने से दोस्ती मगर

चालें रक़ीब जैसी हैं

✍️✍️


तहरीर(लिखावट)रक़ीब(प्रतिद्वंदी)

शमशीर(तलवार)