ये दौर है कौन सा
कैसी इसकी रिवायतें
सच के नाम पर
झूठ की मिलावटें
ख़त्म नहीं होते कभी
शिकवे और शिकायतें
बेवजह जाने क्यों
लोग देते हैं हिदायतें
दिखावे का चलन
उसपर बेवजह की हिमाक़तें
तंग दिलों की गलियों में
ढहती एहसासों की इमारतें
तंग दिलों की गलियों में
ढहती एहसासों की इमारतें
✍️✍️
