यादों की रेल में सवार
जज़्बातों की कतारें हैं
खानाबदोश हैं धड़कने
एहसासों की बहारें हैं
स्मृतियों की बोगियों में
गुजरें पल सवार हैं
बीते हुए लम्हों की
ठंडी सी फुहार है
चित्त है प्रफुल्लित
और दिल खुशगवार है
अतीत के गलियारों में
यादें करती इंतज़ार हैं
यादें करती इंतज़ार हैं
✍️✍️
