कल जो तोड़ी मैंने यादों की गुल्लक

तो दिल की तिज़ोरी मालामाल हो गई

गुज़रे लम्हों की खनखनाहट से

मंद पड़ चुकी मुस्कुराहटें

उदासियों का श्रृंगार हो गईं


कल जो तोड़ी मैंने यादों की गुल्लक

तो दिल की तिज़ोरी मालामाल हो गई

गुज़रे हुए किस्से और कहानियों की चमक से

मद्धम पड़ चुकी ज़िंदगी

तेज़ रफ़्तार सी वक्त पर सवार हो गई


कल जो तोड़ी मैंने यादों की गुल्लक

तो दिल की तिज़ोरी मालामाल हो गई

दूर हुए यारों की महफिलों से

ज़िंदगी में फैली तन्हाईयाँ

रौनकों से गुलज़ार हो गईं

✍️✍️