किसी रोज़ यूं ही
यादों के दरख़्त पर
तुम चले जाना
बांधे थे जो मन्नत के धागे
कभी वो खोल आना
प्रेम की शाखाओं
पर बांधी अपनी
हर मुराद खोल आना
मुरझाई हुई हर उम्मीद के
तुम पत्ते तोड़ आना
बांधे थे जो जज़्बात
कभी तुमने साथ और विश्वास के
वो सारे बंधन खोल आना
जाना जो अबकी
यादों के दरख़्त पर
तो बहती हुई हवाओं
का तुम रुख मोड़ आना
✍️✍️
