ये यादें ही तो हैं

जो हमें चलाए जा रही हैं

आँखें नम होते हुए भी

मुस्कुराए जा रही हैं


ये रातें ही तो हैं

जो हमें जलाए जा रही हैं

उम्मीदें बुझते हुए भी

जगमगाए जा रही हैं


ये आशाएं ही तो हैं

जो हमें बनाएं जा रही हैं

गिरते हुए भी

उठाए जा रही हैं

✍️✍️