याद कर लेने से
वो गुज़रे ज़माने नहीं आते
बीते हुए पलों के
होंठों पर तराने नहीं आते
जब मन हो व्यथित
ज़िंदगी की उलझनों में
तो लबों पर मुस्कुराहटों के
फसाने नहीं आते
यूं तो हर कोई है परेशान
अपनी अपनी ज़िंदगी में
मगर हर किसी को
दिल बहलाने के
बहाने नहींं आते
चाहे लाख कर लो जतन
या दे लो दुहाई एहसासों
और जज़्बातों की
जो एक बार बीत जाएं
वो लम्हें पुराने नहीं आते
✍️✍️


